हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कांट्रैक्ट वेलफेयर एसोसिएशन जनपद हापुड़ की अगुवाई में ठेकेदारों ने पीडब्लूडी के दफ्तर पर मंगलवार को धरना देकर रोष व्यक्त किया। सभा में ठेकेदारों ने अवर अभियंताओं पर ठेकेदारों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। धरनास्थल पर पहुंचे ठेकेदारों ने सात सूत्री मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग की। पीडब्लूडी में व्याप्त भ्रष्टाचार पर ठेकेदारों का गुस्सा फूट पड़ा।
एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को सैकड़ों ठेकेदार पीडब्लूडी के गढ़ रोड पर स्थित दफ्तर पहुंचे ओर मांगों के समर्थन में धरना दिया। ठेकेदारों की मुख्य मांग है कि अवर अभियंताओं द्वारा ठेकेदारों का उत्पीड़न रोका जाए। लिपिक, ठेकेदारों के बिल अनावश्यक रुप से अपनी सीट पर रोके रखते है औऱ रिश्वत की मांग करते है। तारकोल के खाली ड्रमों को जमा कराया जाए। रायल्टी 6 गुना न काटी जाए आदि।
























