👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ निवासी एक आठ वर्षीय बालक की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। बहादुरगढ़ के गांव पूठ के रहने वाले राजकपूर के आठ वर्षीय बेटे अनमोल को बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया था जिसका उपचार स्थानीय चिकित्सक के यहां चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम अनमोल की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई। परिवार में शोक की लहर है।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041




























