हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा कार्यो का पखवाड़ा शनिवार 17 सितम्बर से शुरु हो गया, जो 2 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान अनेक सेवा कार्य किए जाएंगे। भाजयुमों की अगुवाई में शनिवार को हापुड़ जनपद में स्थान-स्थान पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए जिनमें भाजपाइयों ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया।
हापुड़ की मैजिस्ट्रेट कालोनी के एक नर्सिग होम पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा. विकास अग्रवाल ने रक्तदान करके किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आज से सेवा कार्यो का पखवाड़ा मनाया जाएगा।
घर बैठे धुलवाएं और ड्राईक्लीन कराएं कार : 7060333554


























