अवैध वसूली करने वाले ठेकेदार ने चार पर लगाया फर्जी रसीद काटकर शुल्क वसूलने का आरोप










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले तो ठेकेदार पीयूष भारती निवासी गाजियाबाद ब्रजघाट आने वाले श्रद्धालुओं को चूना लगाकर एंट्री करते ही अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूल रहा था। अब ठेकेदार ने चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर फर्जी रसीद बना कर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। आपको यह भी बता दें कि ठेकेदार पीयूष के खिलाफ गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने हाल ही में मुकदमा दर्ज किया था जिसके बाद वह फरार हो गया था। अब पीयूष ने चार के खिलाफ फर्जी रसीद काटकर पार्किंग शुल्क वसूलने का आरोप लगाया है।
गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में पार्किंग की फर्जी रसीद काटने का मामला सामने आया है। पहले तो ठेकेदार मनमानी करते थे अब कुछ युवकों ने ही पार्किंग स्टैंड के नाम पर फर्जी रसीद काटकर अवैध वसूली की है। उसके बाद गाजियाबाद निवासी पीयूष भारती ने युवकों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार चार युवकों ने पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए फर्जी रसीद छप वाली। इसके बाद जब यात्री वापस लौट रहे थे तो उनसे पर्ची मांगी गई। पर्ची मांगने पर यह खुला हुआ। इसके बाद ठेकेदार ने चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आपको बताते चलें कि बृजघाट पर पार्किंग की आड़ में प्रवेश करने पर तय शुल्क से अधिक शुल्क वसूलने पर ठेकेदार पीयूष पर भी गढ़ थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है।

यह भी पढ़े: बृजघाट के पार्किंग ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज

चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509







Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!