क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शांति स्वरूप इंटर कालेज का दबदबा रहा










हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज हापुड में किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभु दयाल जयंत ने टॉस करा कर किया। प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में 5 टीमों ने प्रतिभाग किया। श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज हापुड़ की टीम ने फाइनल में नवभारत इंटर कॉलेज शेखपुर को 25-19 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर नव भारत इंटर कॉलेज शेखपुर की टीम रही। इसी क्रम में अंडर-17 बॉयज टीम का मुकाबला श्री शांति कृषि इंटर कॉलेज हापुड़ एवं एस जी पी एस कॉलेज निजामपुर के बीच हुआ। जिसमें फाइनल में श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज की टीम ने एस जी पी एस निजामपुर की टीम को 27-13 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 सब जूनियर बालक वर्ग में श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज एवं एसजीपीएस निजामपुर के बीच मुकाबला हुआ जो 19-14 के करीबी अंतर से श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज द्वारा जीत लिया गया। बालक वर्ग की तीनों केटेगरी में श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज हापुड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग की टीम में एस जी पी एस निजामपुर से अंडर-14 अंडर-17 की टीम ने प्रतिभाग किया। क्योंकि कोई भी टीम उनके अलावा नहीं पहुंची। इसलिए उन दोनों टीम को वाक ओवर देते हुए। जिले की प्रतियोगिता के लिए चयनित कर लिया गया है।
प्रतियोगिता के दौरान सभी विद्यालयों से आए टीम कोच व मैनेजर एवं विद्यालय परिवार के सभी साथियों ने प्रतियोगिता का आयोजन भली प्रकार कराने में अपना पूर्ण सहयोग दिया।

मोटरसाइकिल में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें : 8979003261








Related Posts

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड ने 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट
error: Content is protected !!