हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पुलिस ने पांच ऐसे शातिर बदमाशों को दबोच कर जेल भेजा है जो पहले शराब से जश्न मनाते और फिर किसी चोरी की घटना को अंजाम देते। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच चाकू, माचिस व सिगरेट तथा दो बोतल शराब बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि चैकिंग के दौरान पुलिस को 5 बदमाश हाथ लग गए, जो लूटपाट व चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपी हापुड़ के मौहल्ला कोटला मेवातियान का जाहिद, कोटला सादात का आसिफ, त्रिलोकपुरम का अफसर, ईदगाह रोड का दानिश तथा मीठेपुर गुलावठी का कल्लू उर्फ अफसार है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से पांच चाकू, लोहे की हथौड़ा, दो-दो पैकेट माचिस व सिगरेट तथा दो बोतल रायल स्टैग शराब बरामद की है।
VIDEO: घर बैठे धुलवाएं और ड्राईक्लीन कराएं कार : 7060333554


























