हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल एक ऐसा स्कूल है जो कि छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं रखता। यह स्कूल छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ें उन बिंदुओं तक पहुंचाता है जिसका एक छात्र को ज्ञान होना बेहद जरुरी है। इसी क्रम में ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल छात्रों के साथ पहुंचा गांव असौड़ा में स्थित असौड़ा किला जहां छात्रों को इतिहास के पन्नों से रूबरु कराया। इस दौरान छात्र भी काफी उत्सुक नजर आए जिन्होंने बड़े ही जिज्ञासा के साथ किले की जानकारियों को हासिल किया। किले का इतिहास से काफी पुराना नाता है। छात्रों ने यहां पहुंचकर जाना कि आखिर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी किले में कब और क्यों आए?
किले के पास ही राधा-कृष्ण का एक मंदिर है जहां किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता। इसी संदेश को छात्रों ने बखूबी समझा और औरों तक इस संदेश को पहुंचाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया।
स्कूल के मैनेजमेंट का कहना है कि एजुकेशनल टूर का मतलब यह है कि छात्र उस विषय को महसूस कर सके। उसे बखूबे समझ सकें। टूर चाहे किसी भी विषय से जुड़ा हो लेकिन छात्रों को वहां जाकर चीजों का ज्ञान होना चाहिए।
पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…
Read more
























