हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला राजीव विहार में टूटी पुलिया इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। जहां कभी भी हादसा हो जाता है। रात के समय यहां हादसे का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। लोगों ने संबंधित विभाग से इस ओर ध्यान देने की मांग की है जिससे सड़क हादसों पर विराम लग सके। राजीव विहार की टूटी पुलिया की चपेट में आकर बाइक सवार कभी भी हादसे का शिकार हो जाते हैं। यहां तक कि पैदल निकलने वाले लोग भी इससे टकराकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो हादसों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती चली जाएगी। मोहल्ले की इस पुलिया को लेकर स्थानीय लोगों ने विभाग से ठीक कराने की मांग की है।
छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…
Read more
























