हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में गंगा स्नान के दौरान पांच श्रद्धालु डूब गए जिनमें से एक की मौत हो गई। शुक्रवार को दिल्ली के पहाड़गंज से गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए श्रद्धालु बृजघाट पहुंचे। अठसैनी में स्थिति नहर में विसर्जन करने के पश्चात सभी बृजघाट पहुंचे जहां पांच श्रद्धालुओं गंगा में स्नान के दौरान डूब गए जिनमें से सचिन की मौत हो गई। बता दें गहरे जल में जाने की वजह से यह हादसा हुआ।
17 वर्षीय सचिन को डूबता देख सोनू, पूसी, छोटू और गौरव भी सचिन को बचाने के लिए गंगा में कूद गए। श्रद्धालुओं के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद गोताखोरों ने मशक्कत कर पांचो को बाहर निकाल लिया जहां सचिन की मौत हो गई। इस दौरान सोनू और पूसी की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्लाटिंग के धंधेबाजों ने एक भोले-भाले काश्तकार को टैक्स के मकड़जाल में फंसा दिया और भविष्य में काश्तकार के लिए मुसीबत में बनकर…
Read more
























