👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नामधारी पंथ के वर्तमान सतगुरु श्री शाह रतन शाह जी महाराज संगतों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सांसारिक तौर पर आम ईसान को अपना आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु एक-दूसरे पर निर्भर रहना पड़ता है जबकि इंसान अगर सच्चे मन से अपने गुरु की शरण में आ जाये तो दुनिया भर की खुशियां प्राप्त कर सकता है। मानव को अपने गुरुओं पर भरोसा करके उनके बताए गए सत्य मार्ग पर चलकर अपना जीवन-यापन करना चाहिए। हमें अपने परिवार के सब छोटे-बड़े परिवारजनों को हरिजाप करना चाहिए। जिस घर में हरिका जाप होता है वह स्वर्ग समान होता है। श्री सतगुरु भगवान दास साहिब का तीन दिवसीय ज्योति-ज्योत गुरुपर्व का बुधवार को समापन हो गया। सरदार खुशवीर सिंह बत्रा, सुभाष बांगा, डा.निखिल भुटियानी आदि ने सहयोग किया।





























