👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बैंक ऑफ इंडिया हापुड़ में एक बैंक ग्राहक के खाते से अज्ञात व्यक्ति, गुम चेक से 20 हजार रुपए निकाल कर ले उड़े।
नई शिवपुरी हापुड़ के त्रिलोकचंद के बेटे जय किशन ने बैंक प्रबंधक को बताया कि उसकी चेक बुक से एक चेक गायब था। गुम चेक से कोई व्यक्ति उसके खाते से बीस हजार रुपए 20 अगस्त को निकाल कर ले गए। बैंक से पासबुक पूरी कराने पर इस धोखाधड़ी का पता चला। बैंक उपभोक्ता ने उचित कार्रवाई की मांग की है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*

































