हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी पाने वाले होमगार्ड के विरुद्ध हापुड कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार तहसील धौलाना के गांव सपनावत के खांडू के बेटे हरिओम ने फर्जी शैक्षिक प्रपत्रों पर होमगार्ड के पद पर नौकरी पा ली जिसकी शिकायत एक कार्यकर्ता ने प्रशासन व शासन स्तर की गई। होमगार्ड के शैक्षिक प्रपत्रों की जांच के आदेश दिए गए। जनपद ह के गांव सपनावत में स्थित उदय प्रताप इन्टर कालिज के प्रधानाचार्य ने 11अप्रैल-2022 को अवगत कराया कि उक्त होमगार्ड हरिओम की टीसीएस फर्जी है।जिस आधार पर 6 मई को होमगार्ड हरिओम की सेवाएं समाप्त कर दी गई। ब्लाक आर्गनाइजेशन होमगार्ड हापुड राजकुमार त्यागी की तहरीर पर हापुड कोतवाली में धारा 420,467,468,471 में रिपोर्ट दर्ज की है।




























