👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात के गांव लालपुर में एक किसान राजेंद्र के बेटे दिपांशु को गोली मारने वाला लालपुर के ही किसान रामकरण का बेटा परमीत निकला। पुलिस ने आरोपी परमीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रामकरण की तलाश में जुटी है।
बता दें कि गांव लालपुर में किसान राजेंद्र व राम करण के खेत पास-पास हैं और चकरोड को लेकर दोनों किसानों के मध्य विवाद चल रहा है। सोमवार की दोपहर दीपांशु खेत पर गया था. आरोप है कि रामकरण व उसके बेटे ने रंजिशन दीपांशु पर गोली चला दी। गोली लगने से दीपांशु घायल हो गया। घायल का हापुड़ के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
मोटरसाइकिल में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें : 8979003261





























