👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित खुर्जा पेज के प्राचीन गंगा मंदिर में सोमवार को विश्व शांति के लिए हवन किया गया। हवन के जरिए प्रभु से प्रार्थना की गई कि दुनिया भर में भाईचारा बना रहे और सभी स्वस्थ रहें। मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया। हवन से पहले महामृत्युंजय जाप किया गया। इस दौरान ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन के जिला अध्यक्ष पंडित प्रेम प्रकाश मिश्रा, पुष्पेंद्र त्यागी आदि भक्तजन उपस्थित रहे।
































