👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध अभियान चलाकर एक आरोपी को धर दबोचा जो गांव में धड़ल्ले से शराब बेच रहा था। पुलिस ने धंधेबाज के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब बरामद की है।
आरोपी की पहचान गांव भदस्याना के अरुण के रुप में की गई है। अरुण ने पूछताछ के दौरान इधर-उधर से शराब लाकर आर्थिक लाभ के लिए शराब बेचना स्वीकार किया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509



























