👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट,बड़ौत के तत्वावधान में रविवार को बागपत एवं मेरठ मंडल के 101 शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जनपद हापुड़ से डॉक्टर रेणु देवी राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सहित 3 शिक्षिकाओं को मोनिका राठी,दिव्या ज्योति कटारिया को यह सम्मान मिला। सम्मान के अंतर्गत तीन कैटेगरी रखी गई थी जिसमें एजुकेशन मोटिवेशन,स्पोर्ट्स के अंतर्गत शानदार कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।शिक्षा के साथ ‘साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मोटिवेशनल कार्य करने के कारण डॉ. रेणु देवी को आचार्य चाणक्य सम्मान से सम्मानित किया गया।






















