👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने छेड़छाड़ व एससी, एसटी एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ के गांव जखैड़ा के शिवकुमार उर्फ शिब्बू पर डराने धमकाने छेड़छाड़ करने तथा एससी, एसटी एक्ट में मुकद्दमा दर्ज है और वह पुलिस के हाथ आंख मिचौनी करते हुए इधर-उधर छिपता फिर रहा था। आखिर पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी शिवकुमार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733



























