👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में लंपी वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। लंपी वायरस से एक और पशु की मौत हो गई है। जिले में कुल मिलाकर तीन पशुओं की अभी तक लम्पी वायरस की चपेट में आने से मौत हो चुकी है जबकि आठ पशुओं की हालत गंभीर बनी हुई है जिससे पशुपालन विभाग की चिंता लगातार बढ़ते जा रही है। वहीं 16 नए पशु संक्रमित मिले हैं। लंपी रोग से जनपद हापुड़ के 69 गांव प्रभावित हैं जहां ढाई सौ से अधिक पशु संक्रमित हो चुके है… अभी तक 15900 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है






















