हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मधुबन कॉलोनी में एक मकान में महिला की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया, बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र विष्ट, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
बाबूगढ़ में बिजली घर के सामने स्थित मधुबन कॉलोनी में ममता की लाश मिलने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। ममता के पति शिवकुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में है जो शामली में तैनात हैं। शिव कुमार बाबूगढ़ की मधुबन कॉलोनी में किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। रविवार को जब ममता की मां ने ममता से बात करने के लिए फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया जिसके बाद वह मधुबन कॉलोनी पहुंची। जब मृतक की मां घर पहुंची तो देखा कि बेटी की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पाकर पुलिस, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।


























