हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दिन छिपते ही अतरपुरा चौपला पर नगर पालिका गेट के सामने सड़क पर शराब के जाम छलकने की खबर पर आबकारी टीम ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया और ठेले-खोखे वालों को जमकर हड़काया, साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई अवैध रुप से शराब परोसते हुए पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आबकारी निरीक्षण गोपाल जी श्री वास्तव टीम के साथ देर रात व शाम के वक्त अतरपुरा चौपला पहुंचे तो हड़कंप मच गया औऱ शराब परोसने व पीने वाले इधर-उधर हो गए। आबकारी टीम के आऱोपी हाथ नहीं लगे। आबकारी टीम ने अतरपुरा चौपला के चारों मार्गों का निरीक्षण किया, परंतु कोई हाथ नहीं आया और ठेले व खोखे वालों को चेतावनी देकर लौट गए।
बता दें कि अतरपुरा चौपला पर दिन छिपने के बाद ही सड़कों पर जाम छलकने लगते हैं और शराबी ठेलों व खोखों तथा जूस व कोल्ड ड्रिंक में परोसी जा रही शराब का लुफ्त उठाते है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700






























