हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में तेजी से उभर रहे सोने, चांदी व बधेल कारोबार पर आयकर विभाग की निगाह है औऱ यह निगाह कभी भई टेढ़ी हो सकती है। हापुड़ में ज्वैलरी कारोबार तो बढ़ा है, परंतु उसके अनुपात में आयकर वृद्धि नहीं हुई है।
गत दिनों आयकर अधिकारी मनीष कुमार व दिलीप सिंह राजावत ने हापुड़ के सोने व चांदी तथा बधेल कारोबारियों को एकत्र कर यह समझाने का प्रयास किया था कि वे अपनी आय छिपाने का प्रयास न करें औऱ आयकर विवरणई में आय व उसके स्त्रोतों का पूरा विवरण दें। आयकर चोरी रोकना विभाग का प्रथम उद्देश्य है।
बता दें कि हापुड़ में गत एक दशक में ज्वैलरी का कारोबार दस गुना हो गया है। अन्य शहरों से सैकड़ों कारीगरों ने हापुड़ में डेरा जमा लिया है। हापुड़ में सौ से अधिक दुकानें व शोरुम खुले हैं औऱ अन्य शहरों में शाखाएं खुली है। ज्वैलरी व्यवसायियों ने कालेधन का निवेश प्रोपर्टी में तथा लग्जरी आवासों के निर्माण में किया है। यदि आयकर विभाग कड़े कदम उठाए तो सरकार को भारी राजस्व मिल सकता है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS



























