हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने हापुड़ के गांव ढबारसी में छापा मारा जहां 11 घरों से करीब 45 लाख रुपए की बिजली चोरी पकड़ी. बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बासिद प्रधान के घर समेत 11 घरों में पकड़ी गई बिजली की चोरी से गांव में हड़कंप मचा रहा. अधीक्षण अभियंता यूके सिंह का कहना है कि जिले में किसी भी सूरत में बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसे में बिजली विभाग और विजिलेंस टीम लगातार छापेमारी कर बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी.
प्रवर्तन दल के एई एससी यादव, प्रभारी निरीक्षक मुमताज खान, हेड कॉन्स्टेबल विजेंद्र सिंह, दीपक सिंह, सचिन, अंकित आदि की टीम ने गांव में छापा मारा जहां बसपा के पूर्व प्रत्याशी समेत 11 घरों में बिजली चोरी पकड़ी.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509





























