हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में स्थित केंद्रीय विद्यालय इबीएस बाबूगढ़ कैंट के छात्रों ने कमाल दिखाते हुए खेलो इंडिया अभियान के तहत रीजनल मीट में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर 49 मेडल अपने नाम किए हैं। स्कूल में ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में विद्यालय को पुरस्कार हासिल हुए हैं। 49 मेडल में से 40 मेडल एथलेटिक्स जबकि नौ मेडल स्विमिंग में मिले हैं जिनमें गोल्ड और सिल्वर भी शामिल हैं।
बता दें कि नवीं क्लास में पढ़ने वाली गरिमा चौधरी ने पांच प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और सभी में झंडा गाढ़ा। वहीं पुनीत सिरोही, सलोनी वर्मा आदि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर 49 मेडल अपने नाम किए। छात्रों ने बताया कि उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ा परिश्रम किया जिसका श्रेय शिक्षक विजय नाथ सिंह व कोच अंकुश को दिया। छात्रों को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।





























