👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षकों को उपहार व स्मृति चिन्ह देकर पुलिस कार्यालय के सभागार में भावभीनी विदाई दी गई तथा पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबोधित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गयी। वहीं थाना बाबूगढ़ परिसर में रियार्ड होने पर उपनिरीक्षक नरेश कुमार की विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई। रिटायर्ड उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि पुलिस हमें यह प्रेरणा देती है कि समाज में किस तरीके से बुराइयों को खत्म करना है ताकि पब्लिक और पुलिस आपस में मित्रता दिखाएं। वहीं एसएसआई अनिल यादव ने उप निरीक्षक नरेश कुमार के स्वस्थ जीवन की कामना की।





























