हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री व जनपद हापुड़ प्रभारी नरेंद्र कश्यप ने गुरुवार को हापुड़ में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के जन कल्याणकारी व विकास योजनाओं को बना कर कार्यान्वित कर रही है औऱ समाज का प्रत्येक वर्ग योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है।
जनपद हापुड़ के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप के प्रभारी मंत्री नियुक्त होने के बाद प्रथम बार जनपद आगमन पर भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा व क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत आदि नें फल मालाओं से स्वागत किया और मेरठ रोड स्थित सिंचाई निरीक्षण भवन का कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया।
प्रभारी मंत्री गांव बछलौता पहुंचे, जहां उन्होंने प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। बछलौता में खेल मैदान का उद्घाटन कर ग्राम चौपाल लगाई और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। जनपद हापुड़ के प्रभारी नरेंद्र कश्यप ने ग्राम चौपाल पर ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रुप में उपस्थित हूं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनवाया औऱ कहा कि सभी मिल-जुलकर ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को दूर करेंगे। सड़कों का निर्माण होगा और गांवों में आवागमन के साधन सुगम होंगे। शिक्षित समाज ही तरक्की करता है। सभी परस्पर भेदभाव भुलाकर प्रगति के पथ पर बढ़े।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























