👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की काली मस्जिद का एक सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक दिव्यांग ने अपना सिर बिजली के खंभे में देकर मारा और वह गिर पड़ा जिसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और दिव्यांग को उठाया।
यह वीडियो मंगलवार की रात करीब 8:45 बजे का है जहां एक दिव्यांग गली से बाहर आया और अपना सिर अचानक खंभे में देकर मारा जिसके बाद वह नीचे गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि दिव्यांग पर मानसिक दबाव होने की वजह से उसने यह कदम उठाया। फिलहाल लोगों ने किसी तरह दिव्यांग को समझाया और उसे उठाया।
























