हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप के गुरुवार को हापुड़ पहुंचने पर भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, क्षेत्रीय महमंत्री डा.विकास अग्रवाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा.पायल गुप्ता, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी, विधायक विजयपाल आढ़ती, जिला महाम मंत्री पुनीत गोयल, नगर उपाध्यक्ष मनोज तोमर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस बैठक में प्रदेश राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से परिचय लिया। इसी बीच एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने कहा कि जनपद के अफसर कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते है औऱ कार्यकर्ताओं के प्रति व्यवहार भी सम्मान जनक नहीं है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700

































