👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यहां मोदीनगर रोड पर स्थित मोती नगर कॉलोनी में एक भवन में छत के लोहे के गाटर अत्यधिक बाहर निकले होने से मोहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है। नागरिकों ने गाटर हटाने की मांग की है।
मोहल्लावासी दिनेश कुमार, अंकुश, नीरज शर्मा, सुशील आदि ने बताया कि मोहल्ले में एक भवन के 5 फुट ऊंचाई पर छत से 3-3 फुट के लोहे के गाटर बाहर निकले हैं, जो लोगों की मुसीबत बने हैं। इन गाटरों से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। नागरिकों ने गाटर हटाने की मांग को लेकर बुधवार को एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*



























