हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गत 4 माह में कॉपी के दामों में आई प्रत्याशित तेजी से कॉपी व किताबें तथा कागज से निर्मित अन्य वस्तुएं स्टेशनरी आदि महंगी होने से अभिभावकों व ग्राहकों में रोष व्याप्त है और इस तेजी के अभी थमने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं
हापुड़ पुस्तक प्रकाशक संघ के सचिव अरविंद सिंघल ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा है कि पेपर मिलों की मनमानी के कारण गत चार माह में कागज के दामों में दोगुनी वृद्धि हुई है जिस कारण कॉपी, किताबें तथा पेपर स्टेशनरी के दामों में भारी वृद्धि हुई है। अभिभावक बच्चों के लिए कॉपी, किताबें नहीं खरीद पा रहे हैं। संघ ने पेपर के दामों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509


























