हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में तैनात एक होमगार्ड ने दो ब्लॉक ऑर्गेनाइजरों और सहायक कंपनी कमांडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। होमगार्ड का आरोप है कि उससे पचास हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई। पुलिस ने होमगार्ड की तहरीर के आधार पर ब्लॉक ऑर्गेनाइजर राजकुमार, सुरजीत और सहायक कंपनी कमांडर प्रवीण चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में डायल 112 में पीआरवी बाइक पर तैनात होमगार्ड पवन निवासी हशुपुर का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व तीनों आरोपियों ने उसे कॉल कर जिला कमांडेंट कार्यालय बुलाया और एक फोटो होमगार्ड को दिखाया जिसमें ड्यूटी के दौरान उसने टोपी नहीं लगाई और गले में गमछा डाला हुआ है। तीनों ने मामला दबाने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। ऐसा ना करने पर नौकरी से हटाने की धमकी भी दी। इसके बाद होमगार्ड ने ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से दस हजार रुपए आरोपियों को दे दिए लेकिन तीनों आरोपी लगातार शेष राशि के लिए दबाव बनाने लगे। पवन का कहना है कि तीनों ने मिलकर एक कोरे कागज पर पवन के हस्ताक्षर भी करा लिए। जब लगातार आरोपी शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे तो होमगार्ड पवन ने बीओ राजकुमार, सुरजीत तथा सहायक कंपनी कमांडर प्रवीण चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700


























