हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यूपी बोर्ड की मान्यता लेना अब आसान नहीं होगा। बोर्ड से मान्यता लेने के लिए शर्तों में कुछ बदलाव किया गया है जिसके तहत क्रीडा स्थल के लिए अब पहले से लगभग तीन गुना ज्यादा ज़मीन आरक्षित करनी होगी। क्रीडा स्थल के शहरी क्षेत्र में पहले न्यूनतम 62 वर्ग मीटर भूमि चिन्हित करने का निर्देश था। इसे बदलकर 1,000 वर्ग मीटर कर दिया गया है जहां एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बॉलीवुड बास्केटबॉल, लॉन टेनिस आदि की व्यवस्था की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में 648 वर्ग मीटर की जगह 2,000 वर्ग मीटर भूमि क्रीडा स्थल के लिए चिन्हित करनी होगी। वहीं प्रयोगशाला, पुस्तकालय और कंप्यूटर लैब के लिए भी पहले से अधिक व्यवस्था करनी होगी। कंप्यूटर कक्ष में 25 कंप्यूटर के सेट लगाने होंगे। सभी कक्षाओं में वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, राउटर, हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था करनी होगी। इसी के साथ और भी कई मानक निर्धारित किए गए हैं।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
Large के साथ Medium, Medium के साथ Small Pizza FREE: 8979755041


























