हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ को अब जल्द ही इंटीग्रेटेड कचहरी की सौगात मिल सकती है। साथ ही बाबूगढ़ में जिला स्टेडियम भी बनाया जाएगा। हापुड़ के आनंद विहार में इंटीग्रेटेड कचहरी और बाबूगढ़ में जिला स्टेडियम के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने एक बार फिर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। उम्मीद है कि चयनित भूमि पर ही दोनों का निर्माण हो सकता है। अब शासन से ग्रीन सिग्नल मिलने का इंतजार है।
ज्ञात हो कि हापुड़ की दस्तोई रोड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजित जनसभा के दौरान 810 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कचहरी की भूमि के लिए बजट की कोई कमी नहीं दी जाएगी। इस दौरान इंटीग्रिड कचहरी बनाने का वादा भी किया था जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है और कचहरी की भूमि के लिए पूर्व में आनंद विहार की चिन्हित भूमि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041


























