हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के लज्जापुरी निवासी छात्र ने आरोप लगाया है कि जिस समय वह कॉलेज जा रहा था तो मोहल्ले के ही कुछ दबंगों ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। युवक का आरोप है कि आरोपियों के पास तमंचा भी था जिसके दम पर आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। लोगों को आता देख सभी भाग खड़े हुए।
मामला सोमवार का है जब मोहल्ला लज्जापुरी निवासी आदित्य सिंह पुत्र ओपेन्द्र सिंह सुबह करीब 10:30 बजे कॉलेज के लिए जा रहा था कि रास्ते में ही करीब पांच दबंगों ने उसे रोक लिया जो जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगे। दी गई तहरीर के अनुसार जब छात्र ने विरोध किया तो दबंगों ने लाठी-डंडों से आदित्य पर हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया। इसी बीच आरोपियों ने तमंचा भी निकाल लिया लेकिन लोगों को आता देख सभी मौके से भाग खड़े हुए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
पार्टी हॉल बुक करने के लिए कॉल करें: 8979755041


























