👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में श्रीमद्भागवत गीता समारोह का आयोजन किया गया जिसमे बढ़-चढ़कर भक्तों ने हिस्सा लिया. श्रीमद्भागवत गीता समारोह में व्यास गोपाल महाराज जी का आशीर्वाद लेने के लिए भक्त बड़ी संख्या में पहुंचे. इस अवसर पर प्रसादी का आयोजन भी किया गया. बता दें कि श्रीमद्भागवत गीता समारोह में निकली झांकियों को देखने के लिए भक्त बड़ी संख्या में पहुंचे. इस दौरान रोशन लाल सिंघल, पंकज गर्ग, कपिल सिंघल, डॉ आशीष गोयल, सचिन गोयल, नवनीत शर्मा, राम अवतार शर्मा, धीरज शर्मा, अजय गोयल, तरुण गर्ग आदि उपस्थित रहे.


























