हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव अचपल गढ़ी निवासी एक गर्भवती महिला अंजना पत्नी वीरेंद्र यादव को रविवार की सुबह काफी तेज प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को कॉल किया गया जिसके बाद पायलट रोहित कुमार एंबुलेंस लेकर तुरंत अचपल गढ़ी पहुंचे और गर्भवती महिला को बिठा कर अस्पताल के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही प्रसव पीड़ा तेज होने पर ईएमटी रोहित कुमार ने बड़ी ही समझदारी के साथ महिला का सुरक्षित प्रसव कराया जहां महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया. जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें पिलखुवा पीपीसी में भर्ती कराया गया है.
कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड की देव लोक कॉलोनी स्थित श्री रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के 39 वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित श्री राम कथा से पूर्व शनिवार को…
Read more
























