हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत एक ग्रामीण को धर दबोचा। पुलिस ने ग्रामीण के कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ के गांव लुहारी के विशाल की शराब बेचने की सूचना मिली थी और वह सशस्त्र अधिनियम के तहत न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। पुलिस ने न्यायालय के वारंट के आधार पर वारंटी निसार को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700


























