हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रोटरी क्लब आफ हापुड़ प्लेटिनम के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ में निशुल्क कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुनील त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीका अवश्य लगवाए।
कैम्प में पहली, दूसरी व बूस्टर डोज फ्री लगाई गई और शिविर से पहले ही लोगों ने कैम्प में पहुंचना शुरु कर दिया. कोविड टीकाकरण कराने के लिए लोगों में खास उत्साह दिखाई दिया जिसमें महिलाएं, पुरुष, युवक व युवतियां शामिल थे। रोटरी क्लब आफ हापुड़ प्लेटिनम के अध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि कैम्प में करीब 150 लोगों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























