हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : असंगठित कामगारों एवं अंतर्राज्जीय प्रवासी कर्मकारों का पंजीयन ई-श्रम पोर्टल पर कराए जाने हेतु 29 अगस्त, 30 अगस्त एवं 31 अगस्त 2022 को सभी सीएमसी पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे.
जनपद के सभी सुविधा केंद्रों पर भी 29 अगस्त, 30 अगस्त एवं 31 अगस्त 2022 को विशेष ई-श्रम कार्ड पंजयन कैम्प आयोजित किए जाएंगे। ऐसे सभी असंगठित कर्मकार जिनकी आयु 16 वर्ष से 59 वर्ष है तथा ईएसआईसी/ ईपीएफओके सक्रिय सदस्य, आयकरदाता एवं सरकारी कर्मचारी नही है वह अपना उत्तर प्रदेश सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की बेवसाइट www.eshram.gov.in पर स्वयं अथवा जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं अपना मोबाइल ले जाकर आनलाइन पंजीकरण करा सकते है।
योजनाएः-
1.मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजनाः- पंजीकृत असंगठित कर्मकार की दुर्घटनावश मृत्यु होने पर उसके वारिसों को तथा दिव्यांगता की छः श्रेणियों में अधिकतम 2 लाख की आर्थिक सहायता।
2.मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजनाः- उत्तर प्रदेश सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत कामगारों एवं उनके परिवारजनों को 5 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराना है.
श्रम विभाग ने असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों से अपील की है कि वह अपना पंजीयन अपने मोबाइल से स्वयं अथवा किसी भी जन सुविधा केंद्र (कैम्प) के माध्यम अवश्य करा लें।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509


























