हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : इंद्रप्रस्थ इंस्टीटयूट आफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट हापुड़ को एक नए कोर्स के रुप में B.SC (गणित) एवं जीवविज्ञान की मान्यता सत्र 2022 से प्राप्त हो गई है। इंद्रप्रस्थ कालेज स्ववित्त पोषित कालेज है। महाविद्यालय में पूर्व में B.A, B.Com, BBA, BCA, B.ED, BTC आदि कोर्सों का संचालन किया जा रहा है। सभी कोर्स स्ववित्त पोषणा योजना के अंतर्गत चल रहे है। संस्था के सचिव डा. विकास अग्रवाल ने बताया कि हापुड़ जिले में B.SC के बहुत कम कालेज है। महाविद्यालय में B.SC कोर्स शुरु होने से छात्रों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। संस्था के अध्यक्ष डा.विपिन गुप्ता एवं दीपक बाबू ने महाविद्यालय को बधाई दी। इस अवसर पर डा. संजीव भारद्वाज, भारती गुप्ता, मंगलसैन गुप्ता, नेहा मित्तल, राखी तोमर आदि ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700


























