👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ पुलिस ने बेटी की हत्या करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बलकटी बरामद की है। थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट ने बताया कि गांव नूरपुर में खाना लाने में देरी करने पर गुस्साए फरियाद ने बेटी रेशमा पर बलकटी फैंक कर मार दी जिस कारण बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए फरियाद को गिरफ्तार कर लिया और बलकटी बरामद कर ली। आरोपी फरियाद को जेल भेज दिया है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























