हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को हापुड़ की दस्तोई रोड पर पहुंचे जहां सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की. हालांकि बैठक में पिलखुवा की पालिका अध्यक्ष गीता गोयल नहीं पहुंची. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पालिका अध्यक्ष गीता गोयल का कहना है कि “मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जिला प्रशासन एवं पार्टी द्वारा उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई.”
पिलखुवा पालिका अध्यक्ष के कार्यक्रम में ना पहुंचने का कारण समझ नहीं आ रहा. आपको बता दें कि गीता गोयल ने पिलखुवा नगर पालिका परिषद का चेयरमैन पद का चुनाव स्वतंत्र जनता राज पार्टी से लड़कर जीता था. हालांकि साल 2019 में जनरल वीके सिंह की मौजूदगी में गीता गोयल ने भाजपा का दामन थाम लिया था. ऐसे में गीता गोयल का बैठक में उपस्थित ना होना कुछ और ही इशारे कर रहा है.
ये भी पढ़े: पिलखुवा: चर्चाओं में है लिफ्ट वाली दो मंज़िला कोठी
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























