👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भादों माह के शनि अमावस्या को लाखों श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मंदिरों के दर्शन किए और गरीबों को भोजन कराया तथा दान दिया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान से श्रद्धालु एक दिन पहले ही ब्रजघाट पहुंचना शुरू हो गए थे। और शनिवार को भी यह क्रम जारी रहा। भादो माह की शनि अमावस्या को श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर लौटना शुरू कर दिया। पार्किंग व्यवस्था को लेकर शनिवार को श्रद्धालुओं में रोष दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि पार्किंग शुल्क के नाम पर उनसे प्रवेश शुल्क वसूला जाता है और वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है।


























