हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. जनसभा स्थल पर लोगों का हुजूम धीरे-धीरे उमड़ने लगा है. सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था कर मेटल डिटेक्टर से स्कैन करने के बाद ही लोगों को जनसभा स्थल में प्रवेश दिया जा रहा है. मंच को विशेष रूप से सजाया गया है जहां वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था की गई है. बताते चलें कि सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार आज शाम करीब 4:00 बजे दोस्तोई रोड पर स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगे जहां जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करने के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक करेंगे. इसके बाद सीएम 810 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे जहां जनसभा को संबोधित कर सीएम गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे.
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का कड़ा पहरा है. सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. मेटल डिटेक्टर से स्कैनिंग के बाद ही लोगों को जनसभा स्थल में प्रवेश दिया जा रहा है.
मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…
Read more



























