👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, हापुड़ की छात्राओं ने विद्या भारती द्वारा आयोजित संकुल स्तर की विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं में स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, साहिबाबाद तथा कुसुम गोयल डा0 संतोष सरस्वती विद्या मंदिर, राजनगर, गाजियाबाद में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया तथा गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज मेडल के साथ ही किशोर, तरुण तथा बाल वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।विद्यालय में बुधवार को विजयी छात्राओं को सम्मानित किया गया।प्रबंध तंत्र व शिक्षिकाओं ने विजयी छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।


























