हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद युवा शक्ति द्वारा टैगोर शिक्षा सदन ,विकास ग्लोबल और डीपीएस स्कूल में बुधवार को भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें 415 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया । तीनों स्कूल की अध्यापिकाओं ने भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न कराया । भारत विकास परिषद युवा शक्ति के उपाध्यक्ष हिमांशु जैन और अमित सिंघल और अंकित द्वारा टैगोर शिक्षा सदन की व्यवस्था देखी गई और सचिव मुदित मोहन के नेतृत्व में डीपीएस स्कूल और विवेक और सचिन के नेतृत्व में विकास ग्लोबल की व्यवस्था देखी गई ।
संस्था द्वारा यह सप्ताह संस्कृति सप्ताह मनाया जायेगा जिसमें प्रति दिन संस्था सेवा और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम करेगी। 30 अगस्त को गुरु नानक कन्या पाठशाला में आंखों और दातों का चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।यह जानकारी भारत विकास परिषद् युवा शक्ति के उपाध्यक्ष हिमांशु जैन ने दी।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509























