Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के गांव हबिसपुर बिगास में स्वास्थ्य विभाग की टीम को 112 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा मिला है. यह रिपोर्ट अपने आप में बेहद चौंकाने वाली है. टीम ने दवा का छिड़काव कर लार्वा को नष्ट करने का काम शुरू कर दिया है.
स्वास्थ्य विभाग की आठ सदस्यों की टीम ने गांव में सर्वे शुरू किया जिसमें 112 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा मिला. लार्वा को नष्ट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने छिड़काव करने का कार्य शुरू कर दिया है. यह सर्वे तीन से चार दिन तक चलेगा. गांव हबिसपुर बिगास में घरों में पहुंचकर पानी की टंकी, कूलर टायर आदि का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया. साथ ही लोगों को जागरूक भी किया.
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733



























