हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं यहां पढ़ाई करने वालों पर पथराव कर रही है. यह वीडियो हापुड़ के मोहल्ला गणेशपुरा में स्थित डॉक्टर अंबेडकर पुस्तकालय का है जहां पढ़ाई करने वालों पर इस तरह पत्थरों की बरसात की जा रही है. यहां आने वाले बच्चों का कहना है कि कुछ लोग तो अंदर आकर झूठे मुकदमे फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं. इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर कार्रवाई की मांग की. मोहल्ला गणेशपुरा के रहने वाले कैलाश कुमार ने बताया कि किस तरह अंबेडकर पुस्तकालय में पढ़ाई करने आने वाले बच्चों पर स्थानीय लोग ईट पत्थर फेंकते हैं.
मिली जानकारी के अनुसार यह अंबेडकर पुस्तकालय सामुदायिक भवन में बना है जिसका शुभारंभ राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम द्वारा किया गया था यहां बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं लेकिन आसपास की छतों पर बैठे कुछ लोग बेवजह इन पर ईंट और पत्थरों की बरसात कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि उनके साथ अभद्रता भी की जाती है. मामले की शिकायत लेकर कैलाश कुमार अधिकारियों के पास पहुंचे और उचित कार्रवाई की मांग की.


























