हापुड,सीमन (ehapurnews.com):26 अगस्त को हापुड में होने वाली मुख्यमंत्री की सभा को सफल बनाने व भीड़ जुटाने के लिए भाजपाइयों ने लोगों से जनसम्पर्क शुरू कर दिया है।हापुड के प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर मंगलवार को 26 अगस्त को मुख्यमंत्री की होने वाली जनसभा के लिए बैठक की गई। बैठक में बैठक में जिले के समस्त पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष और महामंत्री मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि हापुड़ के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद हमें यह मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्राप्त हुआ है इसके लिए हम सभी को योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करनी होगी जिससे जनसभा पूरे उत्तर प्रदेश में एक रिकॉर्ड जनसभा बन सके ।
जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि प्रत्येक गांव को बसों का लक्ष्य निर्धारित हो चुका है तथा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मुख्यमंत्री की सभा में आने के लिए सभी को प्रेरित कर रहे हैं ।क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने कहा कि सभी जिला पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी इस बात को सुनिश्चित कर लें कि जो भी जनता बस द्वारा आ रही है उसे किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े अपनी अपनी सूची बना ले तथा संपर्क करना प्रारंभ कर दें ।विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि धौलाना से बहुत अच्छी संख्या में जनता आएगी जिसके लिए उन्होंने स्वयं जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया ने कहा कि लोगों में बहुत उत्साह है बसों के अलावा भी सभी अपने अपने निजी वाहन से आएंगे और किसान ट्रैक्टरों से भी आने का प्रयास करेंगे विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती ने कहा कि जनता के लिए और कार्यकर्ताओं के लिए सभी के लिए इस प्रकार की व्यवस्था की जाए कि कहीं भी जाम की स्थिति ना बने और सभी लोग सभा स्थल पर आराम से पहुंच सके व सभा समाप्त होने के बाद वहां से आराम से निकल सके ।नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि नगर पालिका हापुड़ इस जनसभा में सहयोग करेगी और नगर पालिका की ओर से जो भी सहयोग की आवश्यकता है उसको पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्यामइंद्र त्यागी व पुनीत गोयल, यशपाल सिंह सिसोदिया जिला क्षेत्रीय मंत्री कविता मादरे ,जिलाध्यक्ष डॉक्टर पायल गुप्ता ,सभासद संध्या शर्मा कोषाध्यक्ष प्रमोद नागर कपिल एसएम जिला उपाध्यक्ष राजीव सिरोही राजेश शर्मा नरेश तोमर राज सुंदर तेवतिया नगर अध्यक्ष उत्तर मंडल विनीत दीवान दक्षिण मंडल प्रवीण सिंघल अनिरुद्ध कस्तला पवन सैनी अमित नागर दीपक भाटी अमित शिवाल अमित त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


























