हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में मक्का व गेहूं में नफा वसूली के कारण अब मक्का व गेहूं के भाव स्थिर से हो गए है। मक्का के भाव 2000-2300 रुपए तथा गेहूं के भाव 2450 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। मोटी मक्का की स्थानीय आवकें 200-250 बोरी की है जबकि गंगापार, कासगंज व खुर्जा से मक्का की आवकें मांग को पूरी कर रही है। तापमान में गिरावट व विवाह सीजन शुरु होने के साथ ही मक्का की मांग निकलने व भावों में चटकी आने की उम्मीद है।
गेहूं के स्टाकिस्टों की नफा वसूली के कारण गेहूं के स्टाक तेजी से घट कर 50 हजार बोरी रह जाने की उम्मीद लग रही है। फिलहाल गेहूं का स्टाक मजबूत हाथों में है और भाव 2450 रुपए प्रति क्विंटल बोला जा रहा है। व्यापारिक सूत्र बताते हैं कि स्टाकिस्ट अब धान की पैदावार, आवकें व मांग पर नजर बनाए है। धान का कारोबार डेढ़ माह बाद शुरु होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























