हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मुख्यमंत्री के आह्वान पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश में अनूठी पहल शुरू की गई और गांव आश्रय स्थल, गौशाला में गौ पूजन किया गया. हापुड़ के विकास भवन के पास गौआश्रय स्थल पर गौ पूजन उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेंद्र गुप्ता ने किया. पशुपालन विभाग ने जिले में संचालित सभी गौ आश्रय स्थल पर गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जहां साफ-सफाई की व्यवस्था कर चूने का छिड़काव किया गया. वहीं गौ आश्रय स्थलों में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने भी पूजन किया. इस दौरान वैभव सिंहल, नगर पालिका के अधिकारी राजकुमार, पीयूष आदि उपस्थित रहे.























